बलिया: पश्चिमी यूपी में जिस तरह भाजपा विधायकों, मंत्रियों और नेताओं को लोग गांवों में आने से सीधे तौर पर मना कर रहे या फिर गांव में आने पर उन्हें गाड़ी में बैठाकर वापस जाने पर मजबूर कर रहें, उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताना इन दिनों काफी सुर्खियों में है. उसकी एक बानगी पूर्वांचल की विधानसभा 357 बेल्थरारोड सीट के उधरन रामपुर में मंगलवार को देखने को मिली. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी छठ्ठू राम के सामने युवाओं ने जमकर विरोध किया और उनके सामने जय अखिलेश के नारे लगाते हुए दिखाई पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.









