पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले- उत्तराखंड में हारे तो प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर फूटेगा ठीकरा

हरिद्वार: मंगलवार को चुनावी माहौल में एकदम से गर्मी उस समय देखी गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला कार्यकर्ताओं को बताया. त्रिवेंद्र ने कहा कि मदन कौशिक सीएम तभी बन सकते हैं, जब भाजपा 60 पार होगी.

त्रिवेंद्र रावत हरिद्वार शहर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मदन कौशिक के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा मदन कौशिक के ऊपर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है. इसलिए इस बार कोई गड़बड़ हुई तो मदन जी के बाल काले हो जाएंगे और लोग कहेंगे कि हरिद्वार वाले को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाना.

हरिद्वार में पार्टी प्रचार के लिए पहुंचे त्रिवेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. उन्होंने कहा आप लोग बार-बार एक ही चेहरा देखकर बोर तो नहीं हुए. उन्होंने कहा कि मदन कौशिक को अगर सीएम बनाना है तो, इस बार 60 के पार जाना होगा. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर मदन कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाये. त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो सकती है और इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!