तेजस्वी प्रकाश से करण कुंद्रा जल्द करेंगे शादी

‘बिग बॉस 15’ की विनर बनने के बाद तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हालांकि वह अपने एक्टर करण कुंद्रा के साथ अपने लव अफेयर को लेकर ज्यादा चर्चे में हैं। शो के दौरान एक दूसरे के करीब आए तेजस्वी-करण की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है और यही कारण है कि फैंस उन्हें ‘तेजरन’ कहकर बुलाते हैं। इसी बीच खबर है कि फैंस के साथ ही साथ लव बर्ड्स के माता-पिता ने दोनों के रिश्ते को रज़ामंदी दी है। बता दें कि पहले भी कई बार लव वर्ड के फैमिली वालों ने दोनों के रिश्ते पर रिएक्शन दे चुके हैं। 

दरअसल, 30 जनवरी 2022 को ‘बिग बॉस 15’ के फिनाले में तेजस्वी और करण के माता-पिता भी शामिल हुए थे।  इस दौरान जब सेट के बाहर जब करण के पैरेंट्स को पैपराजी ने स्पॉट किया तो पैपराजी ने करण के पिता एसपी कुंद्रा से पूछा आपने तेजस्वी-करण के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है, अब शादी के बारे में क्या ख्याल है। ऐसे में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, अगर सब कुछ अच्छा रहा, तो वह जल्द से जल्द करण और तेजस्वी की शादी करवाना चाहेंगे। बता दें कि मीडिया को रिक्शन देते हुए करण के पिता का एक वीडियो ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें वह कार में बैठे हुए रिएक्शन दे रहे हैं। 

पहले भी फैमिली कह चुकी हैं ये बात

बता दें कि इससे पहले, जब शो में वीडियो कॉल के जरिए सभी घर वालों को अपनी फैमिली से बात करने के मौका मिला था , तब करण कुंद्रा ने उस दौरान अपने माता-पिता को तेजस्वी के बारें में बताया था और एक्टर के घरवालों ने  कहा था तेजस्वी उनके घर के दिल की क्वीन हैं, सभी लोग उन्हें पसंद करते हैं। यही नहीं, एक एपिसोड में तेजस्वी के माता-पिता ने करण को दामाद के तौर पर स्वीकार किया था। जब करण पूछते हैं कि, क्या ‘रिश्ता पक्का है’ और अगर वह हां कहें, तो उनके पिता के साथ बैठकर दारू पीएंगे। इस पर तेजस्वी के पिता कहते हैं, ‘हां, खंबा खोलेंगे।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!