मेरा कोई दुश्मन नहीं:अमीषा पटेल

मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस अमीषा ने ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से ही बॉलिवुड में कदम रखा था। ये रितिक की भी डेब्यू मूवी थी, जो उस साल सुपरहिट हुई थी। बताया जाता है कि करीना ने अमीषा को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को बुरा बताते हुए उन्हें ‘बुरी ऐक्ट्रेस’ तक कह दिया था। अब ‘गदर’ ऐक्ट्रेस अमीषा ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सालों बाद इसका जवाब दिया है। अमीषा ने कहा, ‘मेरा कोई दुश्मन नहीं है।  वास्तव में जब करीना किसी सॉन्ग या मूवी में शानदार दिखती हैं और अच्छा परफॉर्म करती हैं तो मैं अपने करीबी दोस्तों से कहती हूं कि ‘वाह, उसने शानदार काम किया है।’ मुझे लगता है कि वो एक बेइंतहा खूबसूरत महिला हैं और एक अमेजिंग ऐक्ट्रेस हैं और मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है।’अमीषा ने आगे कहा, ‘मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती। मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए सिर्फ पॉजिटिव बाते होंगी, क्योंकि मैं उन्हें ज्यादा जानती नहीं हूं। मैं उनके बारे में सिर्फ उनका काम जानता हूं और मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छा है। मेरे बारे में उनकी कुछ राय है? ठीक है, उन्हें उनमें ही रहने दीजिए और मुझे ये भी नहीं पता कि उसने ऐसा कुछ कहा भी है या सिर्फ मीडिया में इसे फैलाया जा रहा है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा को आखिरी बार साल 2018 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था। वो जल्द ही सुपरहिट मूवी ‘गदर’ के सीक्वल में भी नज़र आएंगी। इसमें सनी देओल भी हैं। बता दें कि साल 2000 में रितिक रोशन की डेब्यू मूवी ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी। इसे रितिक के पापा राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और इसमें रितिक अपोजिट फीमेल लीड में अमीषा पटेल नज़र आई थीं। बताया जाता है कि सोनिया सक्सेना के रोल के लिए पहले करीना कपूर खान को सिलेक्ट किया गया था, लेकिन किन्हीं वजहों से बात बन नहीं पाई और ये फिल्म अमीषा की झोली में आ गई। कहा जाता है कि तबसे ही अमीषा और करीना के बीच में अनबन है।
 अमीषा पटेल को ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म में ऐक्टिंग के लिए सराहा गया था। उनकी परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद उनकी हिट फिल्मों में ‘रेस 2’ और ‘भुल भुलैया’ जैसी मूवीज हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है, लेकिन करीना कपूर संग उनकी अनबन की चर्चा भी खूब होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!