राहुल गांधी पर ‘यूपी टाइप’ टिप्पणी को लेकर घिरीं वित्त मंत्री, प्रियंका गांधी ने बोला हमला

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट तो पेश कर दिया, लेकिन अब बजट पर सियासत भी जमकर हो रही है. बजट को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट और उसके बाद वित्त मंत्री की ‘यूपी टाइप’ टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री पर हमला बोला है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘वित्त मंत्री जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है, लेकिन यूपी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या जरूरत थी? समझ लीजिए, यूपी के लोगों को यूपी टाइप होने पर गर्व है. हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है.’

दरअसल राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए बजट 2022 को ‘जीरो सम बजट’ बताया, इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस वार्ता में एक सवाल पूछा गया तो वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जो उत्तर प्रदेश के एक सांसद भी हैं. उन्होंने कहा कि शायद, राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया, जिसके दूरगामी असर होंगे. इस बयान के बाद वित्त मंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने (चौधरी) यूपी शैली (टाइप) में उत्तर दिया है जो उत्तर प्रदेश से भागे एक सांसद के लिए काफी है.

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि मुझे उन लोगों पर दया आती है जो तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, अगर समझकर उस पर प्रतिक्रिया देते, फिर मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि आप ट्विटर पर कुछ डालना चाहते हैं, इससे कोई फायदा नहीं होता. उन्हें पहले कांग्रेस शासित राज्यों में कुछ करना चाहिए फिर इसके बारे में बात करनी चाहिए.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस बयान के बाद टिप्पणी देते हुए कहा था कि वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों का अपमान किया है और अपनी ‘विशिष्ट यूपी-टाइप’ टिप्पणी से उनका मजाक उड़ाया है. यह उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों का बड़ा अपमान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण को उत्तर प्रदेश के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!