सीएम योगी 2 फरवरी से गोरखपुर में शुरू करेंगे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार, 4 को करेंगे नामांकन

गोरखपुर । आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ सियासी समर में कूद पड़ी हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दो फरवरी से चार दिन की यात्रा पर गोरखपुर आने वाले हैं। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर अपने लिए समर्थन मांगेंगे। सूत्रों के मुताबिक चार फरवरी को सीएम योगी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 
भाजपा की महानगर टीम ने इसे लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली है। उसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री को दे दी गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर में अपनी चुनावी तैयारियोंको धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 फरवरी की शाम को गोखपुर पहुंचेंगे। इसी दिन सीएम योगी भाजपा महानगर, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी और संयोजक और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे, तीन फरवरी को सीएम योगी दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में डॉक्टरों और नेपॉल क्लब में शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे, इसके साथ ही आर्यनगर में अधिवक्ता सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। चार फरवरी सुबह कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे और फिर महाराणा प्रताप इंटर कालेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सीएम दोपहर में गोरखपुर क्लब में चित्रांश जागरूक मतदान सम्मेलन को संबोधित करेंगे, शाम को गोरखपुर क्लब में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी के साथ 5 फरवरी को सीएम योगी मोहद्दीपुर गुरुद्वारे के पास सिख समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और वहीं पर घर-घर संपर्क करेंगे जिसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले सीएम योगी ने शुक्रवार को महानगर के पदाधिकारियों और पार्षद के साथ वर्चुअल बैठक की। 
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!