IGI पर 43.2 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली | सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक महिला हवाई यात्री को 43.2 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। उसने इसे अपने सूटकेस ट्रॉली के फॉल्स बॉटम कैविटी में छुपाया था। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री 28 जनवरी को दोहा से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची थी।

वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, “उसने हमें बताया कि उसने पहले लाओस से दोहा और फिर दोहा से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। संदेह के आधार पर उसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका। उसका सामान संदिग्ध पाया गया।”

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सामान की पूरी जांच की और एक सफेद पाउडर सामग्री बरामद की। उसने इसे अपने ट्रॉली सूटकेस के फॉल्स बॉटम कैविटी में छुपाया था।

सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, “कोकीन का कुल वजन 2,880 ग्राम था। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 43.2 करोड़ रुपये है।”

अधिकारी ने कहा कि महिला ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 23 और 29 के तहत दंडनीय अपराध किया है। कस्टम अधिकारी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया था। सीमा शुल्क अधिकारी ने उसका सूटकेस ट्रॉली भी जब्त कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उसकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया। सीमा शुल्क अधिकारी ने अदालत को बताया कि उससे आगे पूछताछ की जरूरत नहीं है। उन्होंने अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।

अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद उनके कदम की अनुमति दी। अदालत ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सीमा शुल्क अधिकारी ने उसका नाम नहीं बताया और केवल इतना कहा कि वह एक तलाकशुदा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!