सहरसा से आनंद विहार जा रही पुरबिया एक्सप्रेस चलते-चलते दो भाग में बंटी

सहरसा । बिहार के सहरसा से आनंद विहार जा रही पुरबिया एक्सप्रेस बेगूसराय में अपनी रफ्तार के दौरान ही दो खंड में बंट गई। इसके बाद तेज आवाज व जोर के झटकों के साथ ट्रेन खड़ी हो गई। यात्रियों में किसी अनहोनी की आशंका से अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे। कुछ पल के लिए ट्रेन चालक दल से लेकर यात्री, टीटीई व गार्ड भी परेशान हो गए। चालक दल पहले वैक्यूम की आवाज समझ रहे थे लेकिन जब ट्रेन से उतर कर देखा तो माजरा कुछ और ही था। आधी ट्रेन आगे तो आधी ट्रेन पिछे छूटी खड़ी है। दो पार्ट हुई ट्रेन करीब 40 मीटर एक दूसरे से अलग खड़ी थी। घटना रविवार की दोपहर बाद लाखो-बेगूसराय स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 162/25 पर बेगूसराय मंडल कारा के सामने हुई। ट्रेन के दो पार्ट होने की घटना के बाद देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के कर्मी भी पहुंचे। घटना की सूचना पर अप व डाउन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद डाउन में परिचालन शरू कर दिया गया जबकि अप में परिचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। ट्रेन के चालक एके मंडल व गार्ड मधुसूदन पांडेय ने बताया कि ट्रेन अपनी निर्धारित रफ्तार से ही चल रही थी। अचानक कपलिंग टूटने से ट्रेन झटके के साथ रुक गई। इससे यात्रियों में थोड़ी घबराहट हुई। ट्रेन के कोच नम्बर डी-7 व डी-8 दो भाग में बंट गया। फिलहाल कपलिंग को जोड़ किसी तरह बरौनी तक ट्रेन को ले जाने का प्रयास किया गया है।सहरसा से आनंद विहार जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की कपलिंग खुलने और ट्रेन के दो भाग हो जाने के मामले की जांच होगी। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि किस टेक्निकल फॉल्ट की वजह से ऐसा हुआ है, यह पता लगाया जाएगा। ट्रेन के आनंद विहार(दिल्ली) पहुंचने और वापस सहरसा लौटने पर दोनों जगह जांच होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!