मन की बात में पीएम बोले- देश अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिये बातचीत की। यह 2022 का पहला मन की बात कार्यक्रम था। रविवार को महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्‍मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मन की बात कार्यक्रम में भी उन्‍हें नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई। पुरस्कार पाने वालों में कई ऐसे नाम भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे देश के अनसंग हीरो हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए। आप जरूर इनके बारे में जानने की कोशिश करिए। इनसे हमें जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।’
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी यानि गांधी जी की पुण्यतिथि तक चलेगा। कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया। राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मुझे पोस्‍टकार्ड के जरिये एक करोड़ से अधिक बच्‍चों ने अपने मन की बात भेजी। ये पोस्‍टकार्ड देश के विभिन्‍न स्‍थानों के साथ ही विदेश से भी आए हैं। मुझे भारत के मित्र देश क्रोएशिया से भी 75 पोस्टकार्ड मिले हैं। ये पोस्‍टकार्ड हमारे देश के भविष्य के लिए हमारी नई पीढ़ी के व्यापक दृष्टिकोण की एक झलक देते हैं।’ उन्‍होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है। हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्ज्वलित ज्योति को एक किया गया। अमृत महोत्सव के आयोजनों के बीच देश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए। एक है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार। ये पुरस्कार उन बच्चों को मिले जिन्होंने छोटी सी उम्र में साहसिक और प्रेरणादायी काम किए हैं।’ पीएम मोदी ने इस दौरान सुभाष चंद्र बोस को भी नमन किया। उन्‍होंने कहा, ‘इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस बात का जिस प्रकार से देश ने स्वागत किया, देश के हर कोने से आनंद की जो लहर उठी, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएं प्रकट की, उसे हम कभी भूल नहीं सकते।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘नेशनल वॉर मेमोरियल में आजादी के बाद से शहीद हुए देश के सभी जाबांजों के नाम अंकित किए गए हैं। जब भी अवसर मिले नेशनल वॉर मेमोरियल जरूर जाएं। अपने परिवार और बच्चों को भी जरूर ले जाएं। यहां आपको एक अलग ऊर्जा और प्रेरणा का अनुभव होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!