अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता बापू की पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंच राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । अहिंसा के पुजारी कहलाने वाले देश की आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश भर के गणमान्य लोग बापू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी में राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर 11 बजे बापू की समाधि पर माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिड़ला हाउस जाएंगे और भजन में शामिल होंगे। बिड़ला हाउस में ही प्रार्थना के दौरान महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। पीएम मोदी गांधी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन के गायन में शामिल होंगे। पुण्यतिथि के मौके पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जहां गांधी के पसंदीदा भजन को गाया जाता है।
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर महात्मा गांधी से संबंधित भित्ति चित्र का अनावरण किया। गृह मंत्रालय के कार्यालय के अनुसार गृह मंत्री ने सुबह 10 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर इन भित्ति चित्रों का अनावरण किया। इधर देशभर के मुख्य मंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं ने बापू की पुण्यतिथि पर ट्वीट किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है, एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू ज़िंदा हैं!
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, सत्य व अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपके द्वारा स्थापित उच्च मानवीय मूल्यों व आदर्शों का अनुसरण करते हुए हम सभी ‘रामराज्य’ की संकल्पना को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत ने लिखा है- सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन…बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं। देश को एक एवं अखंड रखने के लिए आवश्यक है कि हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलें। इधर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बापू को श्रद्धांजलि दी है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। सत्य व अहिंसा के अद्वितीय अस्त्र से हर हृदय को जीत लेने वाले साबरमती के संत, श्रद्धेय बापू के शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि! अहिंसा का आपका मंत्र सदैव मानवता की रक्षा व सेवा के दीप को दैदिप्तमान रखेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!