नई दिल्ली : आगामी बजट सत्र में कांग्रेस एक बार फिर से पेगासस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा नीत सरकार को घेरेगी. कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कांग्रेस समन्वय समूह की बैठक की अध्यक्षता की है. जिसमें आगामी बजट सत्र में उठाए जाने वाले पार्टी के संसद रणनीति समूह द्वारा पेगासस मुद्दे के साथ-साथ अन्य मुद्दों को अंतिम रूप दिया गया.
बैठक में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, शशि थरूर, मनीष तिवारी, सुरेश और मनिकम टैगोर शामिल हुए. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कल फिर समन्वय समूह की बैठक होगी.









