एक फरवरी से बदलने वाले हैं कई नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा फर्क

भोपाल। एक फरवरी के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं. बजट में लोगों की उम्मीदों का पिटारा खुलेगा. ऐसे में देखना यह होगा कि किसको क्या मिला. उम्मीद की जा रही है कि यह बजट कोविड-19 को ध्यान में रखकर बनाया गया हो. वहीं इस बार के बजट में केंद्र सरकार हेल्थ सेक्टर पर अधिक ध्यान देगी. एक फरवरी से आपके जीवन के कई नियम बदल जाएंगे. एक फरवरी से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बदल जाएंगे. साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई बैंक और पीएनबी बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े निमय भी बदल जाएंगे.

पैसा ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज
एसबीआई के अनुसार, 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच आईएमपीएस के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपये + प्लस GST चार्ज लगेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजेक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था. रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ाई थी. अब एक दिन में दो लाख रुपये के बजाय 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं.

बीओबी के चेक क्लीयरेंस नियम बदले
एक फरवरी से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो जाएगा. अब ग्राहकों को चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा. ऐसे में चेक से जुड़ी जानकारी भी ग्राहक को साझा करनी होगी. ऐसा करने पर ही चेक क्लीयर होगा. हालांकि यह बदलाव बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए होगा.

बदल जाएंगे गैस सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती हैं. इस बार देखना होगा कि एक जनवरी 2022 को नये साल के दिन सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होता है या नहीं.

वहीं पंजाब नेशनल बैंक भी नियम बदलने वाला है. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण यदि किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपये पेनाल्टी चुकानी होगी. अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपये थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!