यूपी में प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी बीजेपी की सरकार, सपा-बसपा का भ्रष्टाचार और गुंडाराज देख चुकी है जनता : तोमर

ग्वालियर। उत्तरप्रदेश में फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है, पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि यूपी में भाजपा की जीत होगी, सत्ता पर दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार काबिज होगी. प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और बसपा के राज में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी देख चुकी है इसलिए जनता अब गुंडाराज कायम होने नहीं देना चाहती है. जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में “सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास” का नारा लेकर चुनाव मैदान में है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाएगी

फुर्सत में हैं प्रियंका इसलिए कुछ भी बोलती हैंं

गणतंत्र दिवस के दिन यूपी में रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार की निंदा की थी, और कहा था कि रोजगार की लड़ाई में युवाओं के साथ हैं. इस पर मंत्री तोमर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के पास कोई काम नहीं हैं, वह फुर्सत में है इसलिए कुछ भी बोलती रहती हैं.

केपी यादव से मुलाकात करेंगे मंत्री तोमर

गुना सांसद केपी यादव और मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मतभेद को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह इस मामले पर केपी यादव से बात करेंगे. दरअसल केपी यादव ने सिंधिया समर्थकों के पार्टी में हावी होने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है. मंत्री तोमर दो दिवसीय दौरे पर श्योपुर जिले जाएंगे. वह यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, इससे पहले वे मुरैना जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!