पुलिस भी नहीं दे पाई सुरक्षा! शिव’राज’ में दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने से खफा दबंगों ने घर पर किया पथराव

सागर: बंडा थाना क्षेत्र में दलित दूल्हे के घोड़े पर बैठने से विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात दबंगों ने दलितों के मकान और उनके वाहनों में तोडफोड़ कर दी. पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और 15 अन्य के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है

दलित की शादी में दबंगों ने मचाया कोहराम
एडीशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को बंडा थाना के गनियारी गांव में दिलीप अहिरबार की शादी थी. बारात रवाना होने से पहले दूल्हे को पूजन के लिए घोड़े पर सवार होकर जाना था. दबंगों को इस बात पर एतराज था. इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सागर को दर्ज कराई गई थी

पुलिस की मौजूदगी में करायी चढ़त
तनाव के हालात में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को घोड़े पर बिठाकर पूजन करवाया गया. पुलिस की मौजूदगी में काम शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया, लेकिन जैसे ही शाम को बारात रवाना हुई. गांव के दबंगों ने दलित दूल्हे के घर पर पथराव किया. घर के बाहर रखे वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए. सूचना पर पुलिस ने जाकर स्थिति को काबू में किया. फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

क्या बोले एडिशनल एसपी
एडीशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को बंडा थाना के ग्राम गनियारी में कुछ असामाजिक तत्वों ने शादी में बारात रवाना होने के बाद फरियादी प्रमोद सहित अन्य घरों पर पत्थराव किया. प्रमोद के रिश्तेदार की कार को लाठी डंडों और पत्थरों से तोड़फोड़ की. यही नहीं फरियादी के साथ मारपीट भी की.

इस मामले में पुलिस ने 15-20 आरोपियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया. इनमें चार नामजद भी हैं. शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल शांति है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!