सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराएंगे – डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित है। किसी भी गरीब को बगैर पक्के मकान के नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने 124 हितग्राहियों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 10 लाख रूपये की राशि अंतरित की। गृह मंत्री ने संबल येाजना के प्रकरणों में भी कुल 13 लाख रूपये की राशि प्रदाय की।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि फरवरी माह में 442 हितग्राहियों को 11 करोड़ 5 लाख की राशि आवास निर्माण हेतु प्रदाय की जावेगी। जबकि 2 हजार से अधिक नवीन हितग्राहियों के नाम को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। डॉ. मिश्रा ने हितग्राहियों से कहा कि जो राशि प्रदाय की गई है उसका उपयोग आवास निर्माण में ही करें।

गृह मंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए संचालित संबल जैसी योजनाएं पुन: चालू कर दी गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने की कार्यवाही की गई। डॉ. मिश्रा ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि आवास निर्माण राशि स्वीकृति हेतु किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार से परेशान तो नहीं किया जा रहा है। अगर हो तो उन्हें अवगत कराएं।

गृहमंत्री ने लोगों से वन-टू-वन चर्चा कर सुनी समस्याएं

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में राजघाट कालोनी स्थित निवास पर जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा डोर-टू-डोर नगर में भ्रणम कर नागरिकों की समस्याओं से हुए रू-व-रू

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने डोर-टू-डोर भ्रमण नगर की भदौरिया खिड़की से शुरू कर भाण्डेरी फाटक, खलकापुरा, छललापुरा, गाड़ीखाना, वार्ड क्रमांक 4 एवं 16 में पहुंचकर लोगों से रूवरू होकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों का हालचाल पूँछते हुए समस्याओं को सुना। डॉ. मिश्रा ने लोगों से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की देखते हुए हमें सतर्कता एवं सावधानी बरतना है। उन्होंने अपील की कि कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाने के साथ कोविड गाईड लाईन का पालन करें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!