उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच इनकम टैक्स की रेड, ₹3 करोड़ बरामद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में यूपी पुलिस के साथ-साथ इनकम टैक्स विभाग भी अलर्ट मोड पर है. इसी सिलसिले में आयकर विभाग ने छापेमारी में रकाबगंज नेहरू क्रॉस के पास एक हवाला कारोबारी के कैंपस से करीब 3 करोड़ की नकदी बरामद की. आयकर विभाग की पांच टीमें देर रात तक परिसर को सील कर छानबीन में जुटी रहीं. पुलिस ने इमारत को घेरकर कुछ दुकानों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया.

जानकारी के मुताबिक हवाला कारोबार का यह बड़ा रैकेट है, जिसका नेटवर्क पूरे यूपी में कई जिलों तक फैला हुआ है. चुनाव में धन का अवैध रूप से प्रयोग करने के लिए इस नेटवर्क का सहारा लिया जा रहा था. जिन दो कारोबारियों के यहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है, वे परोक्ष रूप से सुपारी के कारोबारी बताए जा रहे हैं. आयकर टीमों को इसके पूर्व गोंडा में बड़े पैमाने पर नकदी बरामद होने के बाद सुराग मिले थे. इसके आधार पर लखनऊ के रकाबगंज में छापेमारी शुरू हुई.

इस क्रम में पहले एक कारोबारी के पास 35 लाख रुपए बरामद हुए. इसके बाद उसने एक और नाम बताया. वहां ढाई करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया. कैश को कारोबारी ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था. जब राज खुला तो खुलता चला गया. प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयकर की टीमें छापेमारी कर सकती हैं. इस मामले में पहली बरामदगी गोंडा करनैलगंज में हुई.

दरअसल शुक्रवार को एसडीएम, सीओ और कोतवाल की संयुक्त टीम वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान लखनऊ से आ रही एक कार में से 65 लाख रुपए बरामद किए गए. कार सवार लोगों में सिद्धार्थनगर के कन्हैया अग्रवाल और चंदन अग्रवाल शामिल थे. गोंडा के करनैलगंज में जिन लोगों से रुपए बरामद हुए, वो उनका हिसाब नहीं दे पाए. आयकर की टीमों को तुरंत सूचित किया गया. आयकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो लखनऊ के हवाला कारोबारी का नाम सामने आया. बिना देरी किए लखनऊ मुख्यालय को सूचना दी गई और कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो गई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!