उत्तराखंड में लड़ सकते हैं चुनाव CDS बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत

देहरादून  दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर कर्नल विजय रावत को भारतीय जनता पार्टी 2022 के चुनावों में डोईवाला या फिर कोटद्वार सीट से उतार सकती है। पार्टी में रावत को लेकर दो तीन दिनों से लगातार मंथन चल रहा है और जल्द अब इस संदर्भ में फैसला हो सकता है। दरअसल रिटायर कर्नल विजय रावत ने कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था और उसके बाद वह उत्तराखंड भी पहुंच गए हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी के कई शीर्ष नेता कर्नल रावत को एक सैन्य चेहरे के रूप में विधानसभा चुनावों में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। उनके चुनाव लड़ने पर करीब करीब निर्णय हो चुका है लेकिन सीट को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि कुछ रणनीतिकार उन्हें डॉ हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने के बाद कोटद्वार सीट से चुनाव लड़ाने के इच्छुक हैं, तो कुछ उन्हें त्रिवेंद्र रावत के मैदान से हटने के बाद डोईवाला से उतारने की पैरवी कर रहे हैं।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि यह तय है कि इन दो में से पार्टी उन्हें किसी एक सीट से चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। वहीं, देहरादून पहुंचने के बाद शनिवार को रिटायर कर्नल विजय रावत ने कहा कि वह राजनीति में रहकर राज्य वासियों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होने बताया कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों से समाज में कार्य करने में अक्षम रहे। लेकिन अब रजीनीति के माध्यम से प्रदेशवासियों और देश की सेवा के लिए वह तत्पर हैं। रिस्पना पुल के समीम एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेना के सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

वन रैंक वन पेशंन का लाभ पूर्व सैनिकों को दिलाना, सेना के आधुनिकीकरण के लिए नए-नए साजो सामान मुहैया कराना, राफेल जैसे अत्याधुनिक विमान सेना को सुर्पुद कराया और इसके अलावा भी कई अहम कदम उठाए गए हैं। कर्नल रावत ने कहा कि हमारे प्रदेश की सीमा दो दो देशों से लगी हुई है। ऐसे में अपनी सीमाओं की मजबूती के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का जाल विछाया जाना, ऑल वेदर रोड़ बनाई जानी बेहद अहम कदम है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!