भाजपा में पर्रिकर परिवार को हमेशा मिला सम्मान, उत्पल पर्रिकर को स्वीकार कर लेना चाहिए पार्टी का प्रस्ताव : देवेंद्र फडणवीस

नई दिल्ली | गोवा के भाजपा चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवगंत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के परिवार को भाजपा का परिवार बताते हुए कहा कि पार्टी में पर्रिकर परिवार को हमेशा सम्मान मिला है और उनके बेटे उत्पल पर्रिकर को पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए। गोवा भाजपा के दिग्गज नेता रह चुके और दिवगंत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर के पणजी से टिकट मांगने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पणजी से पार्टी ने वर्तमान विधायक को ही उम्मीदवार बनाया है। मनोहर पर्रिकर के परिवार को भाजपा का परिवार बताते हुए फडणवीस ने कहा कि पार्टी ने उन्हे 2 अन्य विधान सभा सीट का विकल्प दिया था , जिसमें से एक के बारे में वह पहले ही मना कर चुके हैं। दूसरी सीट को लेकर अभी उनसे बातचीत चल रही है और मुझे लगता है कि उन्हे यह मान लेना चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा में पर्रिकर परिवार को हमेशा सम्मान ही मिला है।

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में गोवा के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने बताया कि भाजपा ने गोवा में स्थिरता देने का काम किया है और पार्टी मनोहर पर्रिकर द्वारा देखे गए स्वर्णिम गोवा के सपने को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होने कांग्रेस पर गोवा की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ जनता का विश्वास भी खो चुकी है। ममता बनर्जी की पार्टी पर सूटकेस के बल पर गोवा में खरीद-फरोख्त की राजनीति के जरिए पार्टी का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि जनता उन्हे पहले ही नकार चुकी है। फडणवीस ने आम आदमी पार्टी पर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। पिछली बार भी गोवा की जनता ने इसे नकारा था और इस बार फिर से नकारने जा रही है।

गोवा को लेकर 34 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सैंकलिम विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होने पार्टी द्वारा इस पहली सूची में 6 विधायकों का टिकट काटने की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने गोवा में सामान्य सीट पर भी 3 एसटी समुदाय के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा 1 सामान्य सीट पर एससी समुदाय के उम्मीदवार को भी उतारा गया है। उन्होने बताया कि गोवा के लिए पार्टी की इस पहली सूची में घोषित 34 उम्मीदवारों में से 11 ओबीसी , 2 एससी और 9 अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय से आते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और गोवा के भाजपा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, दोनों ने भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी करते हुए यह दावा भी किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है। गोवा में 14 फरवरी को नई विधान सभा के गठन के लिए चुनाव होना है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!