बीएसपी की दूसरी लिस्ट जारी, सपा-भाजपा के बागियों को दिया टिकट

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने उत्तरप्रदेश में प्रथम चरण के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 12 प्रत्याशियों की घोषणा की है. पार्टी ने 7 सीटों पर टिकटों में बदलाव भी किया है. इससे पहले मायावती ने अपने जन्मदिन के दिन 53 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी. बसपा ने टिकट कटने से नाराज बीजेपी और सपा के नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही बसपा ने पहले चरण के लिए सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

BSP released the second list
बीएसपी की दूसरी लिस्ट

बसपा ने जिन सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें थानाभवन से जहीर मलिक, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बागपत सीट से अरुण कसाना, साहिबाबाद से अजीत कुमार पाल, गढ़मुक्तेश्वर से मदन चौहान, बुलंदशहर से मोबिन कल्लू कुरैशी, आरक्षित सीट खैर में चारुकेन केन को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं मथुरा से सतीश कुमार शर्मा , एत्मादपुर से प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल और आगरा उत्तरी से शब्बीर अब्बास को बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

मायावती ने अपनी दूसरी लिस्ट में 3 बार विधायक और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे मदन चौहान को गढ़मुक्तेश्वर से प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले बसपा ने इस सीट से मोहम्मद आरिफ को प्रत्याशी बनाया था. मदन चौहान सपा से टिकट कटने पर नाराज थे. वहीं, मथुरा से जगजीत चौधरी का टिकट काटकर सतीश कुमार शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. सतीश कुमार शर्मा बीजेपी से टिकट न मिलने पर नाराज थे और हाल ही में टिकट न मिलने से मीडिया के सामने रोये थे.


कई सीटों के उम्मीदवार बदले गए : मायावती ने 15 जनवरी को जिन 53 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी. उसमें आज उन्होंने 7 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं. इनमें खतौली, गाज़ियाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, खैर (आरक्षित), मथुरा और आगरा की एत्मादपुर व आगरा उत्तरी सीट शामिल है. गौरतलब है कि बसपा अब तक पहले चरण मतदान के लिए सभी 58 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. पहले चरण में 58 सीटों में मतदान के लिए 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. वहीं 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!