पंजाब चुनाव 2022: ‘आप’ ने तीन और उम्मीदवारों का किया ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. ‘आप’ ने पटियाला शहरी सीट से पटियाला के पूर्व मेयर अजितपाल सिंह कोहली को टिकट दिया है. फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कर रहे हैं.

कोहली कुछ दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए हैं. आप ने फगवाड़ा सीट से प्रदेश के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान को टिकट दिया है. मान कांग्रेस से अपना 50 साल पुराना नाता तोड़कर शनिवार को आप में शामिल हो गए थे. फगवाड़ा सीट का प्रतिनिधित्व फिलहाल विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के पास है.

लुधियाना पश्चिम सीट से आप ने गुरप्रीत सिंह गोग्गी को टिकट दिया है. गुरप्रीत भी कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व फिलहाल कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के पास है. पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप ने अब तक 112 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. मतगणना 10 मार्च को होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!