पंजाब चुनाव: कांग्रेस के पूर्व नेता जोगिंदर सिंह मान आप में शामिल

नई दिल्ली | पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान ने शनिवार को कांग्रेस से अपना 50 साल का नाता तोड़ लिया और आप में शामिल हो गए। मान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। मान ने बेअंत सिंह, राजिंदर कौर भट्टल और अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया।

आप नेता और पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि मान के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

चड्ढा ने ट्विटर पर कहा: “अरविंद जी के द्रष्टिकोण से प्रेरित होकर, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और 3 बार विधायक जोगिंदर सिंह मान जी कांग्रेस के साथ अपने 50 साल पुराने संबंध को समाप्त करते हुए आप में शामिल हो गए। वह वर्तमान में पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कापोर्रेशन के अध्यक्ष हैं।”

चड्ढा ने केजरीवाल की मौजूदगी में मान को आप में शामिल करते हुए एक तस्वीर भी साझा की। मान अनुसूचित जाति के नेता हैं। वह करोड़ों रुपये के कथित पोस्ट-मैट्रिक एससी छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपियों के खिलाफ निष्क्रियता और फगवाड़ा को जिला का दर्जा न देने को लेकर कांग्रेस से नाराज थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में मान ने कहा, “मैं फगवाड़ा से तीन बार विधायक रह चुका हूं। मैं कभी कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहता था। लेकिन कांग्रेस घोटाले के आरोपियों को संरक्षण दे रही है। मेरी अंतरात्मा मुझे आगे नहीं बढ़ने दे रही है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!