देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से ज्यादा केस दर्ज

नई दिल्ली । देश में जानलेवा कोरोना वायरस  महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है। साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोनके मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए केस सामने आए हैं और 314 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 हजार 743 मामले सामने आ चुके हैं। बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 2,369 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,68,833 मामले आए थे। जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 15 लाख 50 हजार 377 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 66 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 38 हजार 331 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 50 लाख 85 हजार 721 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 156 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 66 लाख 21 हजार 395 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 156 करोड़ 76 लाख 15 हजार 454 डोज़ दी जा चुकी हैं। देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 7 हजार 743 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!