पंजाब में अभी चुनाव नहीं चाहते राजनीतिक दल: गुरु रविदास जयंती को बताया कारण,कैप्टन का भी समर्थन

चंडीगढ़:पंजाब में विधानसभा चुनाव टालने की मांग तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को छोड़कर राज्य के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने संत रविदास जयंती का हवाला देकर फिलहाल चुनाव टालने की मांग की है। बसपा और कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी चुनाव आयोग को लेटर भेज दिया है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने भाजपा का समर्थन किया है।

भाजपा ने लेटर में हवाला दिया गया है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। ऐसे में भारी संख्या में पंजाब के श्रद्धालु उत्तर प्रदेश जाते हैं। इस वजह से 14 फरवरी को निर्धारित मतदान की तारीख बदली जाए।

भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब में 32% आबादी अनुसूचित भाईचारे की है। इनमें काफी संख्या में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थान उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं। ऐसे में उनके लिए संभव नहीं कि वह मतदान में हिस्सा ले सकें। इसलिए चुनाव की तारीख बदली जाए।

पंजाब भाजपा का चुनाव आयोग को भेजा लेटर

पंजाब भाजपा का चुनाव आयोग को भेजा लेटर

कैप्टन अमरिंदर की पार्टी भी समर्थन में
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने भी पंजाब में वोटिंग की तारीख टालने की मांग की है। पार्टी के महासचिव कमल सैनी ने कहा कि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की जयंती है। उससे 2 दिन पहले यानी 14 फरवरी को वोटिंग है। ऐसे में कई लोग मतदान से वंचित हो सकते हैं क्योंकि वह दर्शनों के लिए यूपी जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी पार्टियां इसकी मांग कर रही हैं तो चुनाव आयोग को तारीख टालने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए।

CM चन्नी ने भी लिखी थी चिट्‌ठी
इससे पहले पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने चुनाव आयोग को लेटर भेजा था। उन्होंने भी कहा था कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मौके पर बड़ी गिनती में श्रद्धालु गुरु के जन्म स्थान उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं। 10 से 16 फरवरी के बीच ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश में होंगे। इस वजह से वह चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। इसलिए वोटिंग को 5 से 6 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया जाए। इससे बनारस जाने वाले करीब 20 लाख लोग वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

सीएम चरणजीत चन्नी का चुनाव आयोग को भेजा लेटर

सीएम चरणजीत चन्नी का चुनाव आयोग को भेजा लेटर

बसपा भी उठा चुकी मांग
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की पंजाब इकाई भी यह मांग कर चुकी है। बसपा के पंजाब प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि 16 फरवरी को गुरु रविदास की 645वीं जयंती मनाई जाएगी। हर साल की तरह गुरु के हजारों श्रद्धालु 13-14 फरवरी को पंजाब और खास तौर पर दोआबा क्षेत्र से विशेष ट्रेनों के जरिए गुरु के जन्मस्थान गोवर्धनपुर जाएंगे। यह स्थान बनारस में है। इससे वह मतदान नहीं कर पाएंगे, इसलिए मतदान की तारीख को 14 फरवरी से बदलकर 20 फरवरी कर देना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!