सीएम से मुलाकात कर सभी निर्दलीय विधायक समर्थन पर चिंतन करेंगे:निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कांग्रेस में  मचे घमासान को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सीएम से मुलाकात कर समर्थन पर चिंतन मंथन करेंगे। अपने भविष्य को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शेरा ने कहा कि कांग्रेस को हमने समर्थन दिया है लेकिन यहां तो नेता आपस में ही लड़ते नजर आ रहे हैं। भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।

 शेरा का कहना है कि पार्टी में जो आज की स्थिति है वह बहुत चिंताजनक है। आए दिन आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।हमने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया है लेकिन यहां तो नेता आपस में ही लड़ते मिटते दिखाई दे रहे हैं । बड़े नेताओं को बैठकर आपस में बात करनी चाहिए। मंत्रियों को क्या दिक्कत है उसका समाधान करना चाहिए। सरकार को लेकर जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है।

शेरा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और अध्यक्ष तो एक ही है कमलनाथ जी, लेकिन जिस तरह का माहौल बन रहा है उससे मंत्री और विधायक खुश नहीं है। सही कम्युनिकेशन नहीं हो पा रहा है , जिसके चलते विवाद की स्थिति पनप रही है। हमें तो हमारा भविष्य अंधकार में दिख रहा है। ऐसे में, मैं और बाकी समर्थन दे रहे विधायक मिलकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से जल्द मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री से पूछेंगे सरकार में क्या चल रहा है। हमारा भविष्य क्या है।

 वही अवैध खनन को लेकर अपनी ही सरकार का घेराव करते हुए शेरा ने कहा कि मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन अभी तक रुका नहीं है। कांग्रेस पार्टी कहती थी सरकार में आने के बाद मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन रोका जाएगा लेकिन अब अवैध उत्खनन और तेजी से हो रहा है। आए दिन मामले सामने आ रहे हैं

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!