रिहाई के बाद घर पहुंचे अब्दुल्ला आजम खान, बोले- मेरे पिता की जान को खतरा, तन्हाई बैरक में बेगुनाह बंद हैं

रामपुर: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को राहत मिली है. करीब 23 महीने बाद जेल से छूटने पर अब्दुल्ला आजम ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा.

लगभग 2 साल बाद जेल से रिहा होने के बाद अब्दुल्ला आजम अपने गृह जनपद रामपुर पहुंचे. जहां अब्दुल्ला ने कहा कि इस बार चुनाव सरकार और जनता के बीच है. जेल में बहुत तकलीफ मिली है.

‘पिता आजम खान को है जान का खतरा’

अब्दुल्ला आजम ने कहा कि आज भी मेरे वालिद (पिता) आजम खान को जेल में खतरा है. उनको कुछ हुआ तो सरकार और जेल प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा. अब्दुल्ला आजम ने रामपुर पहुंचने के बाद लोगों से कहा, जितना ज़ुल्म हो सकता था वो हुआ, आज भी मेरे वालिद (आजम खान) की जान को खतरा है. चित्रकूट जेल में क्या हुआ. यूपी की बाकी जेलों में क्या हो रहा है ये किसी से छिपा नहीं है.

योगी सरकार पर निशाना साधते अब्दुल्ला आजम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. आजम खान के बेटे ने आरोप लगाया कि मंडल में मौजूदा अधिकारियों के होते हुए निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता. इसलिए चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए.

पुलिसवालों ने कितने बेगुनाहों को मार दिया है. यूपी के थानों में आजकल क्या हो रहा है. ये किसी से छिपा नहीं है. गोरखपुर के एक व्यापारी को कैसे मार दिया गया. लखनऊ में एक इंजीनियर को कैसे मार दिया गया. उन्नाव की बेटी को कैसे जला दिया गया ऐसा नहीं है कि दुनिया देख नहीं रही है.

‘8 बाई 8’ के बैरक में काट रहे हैं जिंदगी आजम खान

यूपी की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला आजम ने कहा, 8 बाई 8 के तन्हा बैरक में मेरे वालिद (आजम खान) समय काट रहे हैं. वो बेगुनाह हैं. उन्हें एक ऐसे मुकदमे में फंसाया गया है जिसमें 7 लोग एंटीसिपेटरी बेल पर बाहर हैं. एक अकेले आजम खान साहब जेल में हैं.

वहीं चुनाव को लेकर अब्दुल्ला ने कहा, लोग परेशान हैं. कहावत है कि डूबती हुई नाव से सब भागते हैं. बीजेपी छोड़ रहे नेताओं को लेकर उन्होंने कहा, बीजेपी ने उनके साथ जो सुलूक किया है, वो दुनिया जानती है, दो ढाई साल मैं भी हाउस गया था. मैंने देखा है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!