भाजपा नेता रूपा गांगुली ने की बंगाल ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी की नेता रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्षों से ट्रेनों के बारे में कोई बुरी खबर नहीं आई थी, लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह दुर्घटना हुई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में अगले महीने से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस तरह की घटना पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा। गुरुवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार उपमंडल में दोमोहानी के निकट बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। गांगुली ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा, क्या ट्रेन खुद पटरी से उतर सकती है? क्या रेल पटरी यह जानती थी कि चुनाव होने वाले हैं? वर्षों से ट्रेनों के बारे में कोई बुरी खबर नहीं आई थी। सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिये। किसी को लोगों की जान से नहीं खेलना चाहिये। एनएफआर के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!