आसाराम आश्रम में बड़ा हादसा, रसोई गैस का बॉयलर फटने से इंजीनियर की मौत

छिंदवाड़ा। परासिया रोड के पास आसाराम गुरुकुल में रसोई गैस का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं. गुरुकुल में कुछ दिन पहले ही रसोई गैस का बॉयलर लगाया गया था. बॉयलर में खराबी की वजह से उसकी जांच करने इंजीनियर पहुंचा था. लेकिन इस दौरान अचानक बॉयलर में ब्लास्ट हो गया और इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आसपास मौजूद अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

दो सालों से बंद पड़ा था बॉयलर

गुरुकुल प्रबंधन का कहना है कि 2 साल पहले उन्होंने रसोई गैस में पानी गर्म करने के लिए बायलर लगवाया था, लेकिन वह चालू नहीं था. इसलिए बॉयलर लगाने वाली कंपनी से संपर्क कर उसे ठीक करवाने के लिए कहा गया. अहमदाबाद से जोधा अजीत भाई नामक टेक्नीशियन दो दिन पहले गुरुकुल में आए. इस बॉयलर को दो दिन से ठीक किया जा रहा था. आज जैसे ही आज बॉयलर चालू किया, वैसे ही उसमें ब्लास्ट हो गया.

रसोई घर की दीवारें फटी

विस्फोट इतना भीषण था कि रसोई घर पूरी तरीके से ध्वस्त हो गया. रसोई की दीवारें फट गई, और छत भी उखड़ गया. प्रबंधन का कहना है कि आनन-फानन में उन्होंने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस के पहुंचने पर जांच शुरू की गई, जहां इंजीनियर मृत अवस्था में मिला. पुलिस ने बताया कि गुरुकुल में करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं, और सभी यहीं हॉस्टल में रहते हैं. सुबह नाश्ते के बाद सभी बच्चे जा चुके थे. लेकिन अगर ये समय भोजन का होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. 

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक घायल, अयोध्या से लौट रहे थे सभी

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 20 से अधिक यात्रियों के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!