5 वीं अंतर्राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप के विजेता खिलाडिय़ों को संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर। यूनाईटेड शोतोकान कराते-टू इंडिया के तत्वाधान में विशाखापट्नम में 7 से 9 जनवरी 2022 तक आयोजित 5वीं अंतर्राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में जिला बिलासपुर के खिलाडिय़ों ने 10 पदक अर्जित किया है।
सभी विजेता खिलाडिय़ों नेे आज संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर से सौजान्य मुलाकात की। संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने विजेता खिलाडिय़ों को उनके शानदार प्रदर्शन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाडिय़ों में खुशी विजय ने स्वर्ण पदक, किरण साहू ने 2 रजत पदक, सूरज साहू ने 1 रजत, 1 कांस्य पदक, वैषणवी स्वर्णकार ने रजत पदक, श्रीयान्शी स्वर्णकार रजत पदक, दुर्गेश्वरी कुर्रे रजत पदक, मेधाराम कांस्य पदक व श्रीजन गिरीश मिश्रा ने कास्यं पदक अर्जित किया। इस चैंपियनशीप में जिला बिलासपुर से मोहित राम एवं हर्षिका ने भी प्रतिनिधित्व किया।
इस दौरान मार्शल आर्ट अकादमी बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. आर. साहू एवं सचिव दीपक साहू, मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से कोच विवेक कुमार यादव, कामिनी स्वर्णकार, अतुल स्वर्णकार एवं विजय आदि उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!