बुली बाई के बाद सुल्ली डील्स ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार

इंदौर:सुल्ली डील्स ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप से अरेस्ट किया है। उसने इंदौर स्थित IPS एकेडमी से BCA किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओंकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के लिए ट्रोल करता था।

माना जा रहा है कि ओंकारेश्वर ठाकुर से पूछताछ के बाद और नाम सामने आ सकते हैं। 25 साल के ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि जनवरी 2020 में अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक ग्रुप जॉइन किया था। इस ग्रुप का नाम ट्रेडमहासभा था। ग्रुप में मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने को लेकर बहस होती थी। दिल्ली पुलिस ने जुलाई 2021 में FIR दर्ज की थी।

सुल्ली डील्स ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है।
सुल्ली डील्स ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है।

बुली बाई ऐप का MP कनेक्शन

तीन दिन पहले पकड़ा गया बुली बाई ऐप का मास्टरमाइंड नीरज विश्नोई भोपाल के सीहोर से बीटके कर रहा था। बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) फर्स्ट ईयर में 7.8 CGPA से पास हुआ था। वह वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) के सीहोर कैंपस में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। गिरफ्तारी की जानकारी लगने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है। नीरज असम के जोरहाट में एक कोराबारी का बेटा है। असम में बसने से पहले वह अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ नागौर, राजस्थान में रहता था। नीरज परिवार में इकलौता बेटा और सबसे छोटा है। नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने सुल्ली डील्स को कॉपी किया था। उसके कोड और ग्राफिक्स को एडिट करके ठीक वैसा ही ऐप बना लिया। गिफ्ट हब अकाउंट और ऐप को नवंबर 2021 में बनाया था। दिसंबर 2021 में अपडेट किया था। उसने 31 दिसंबर को @bullibai_ ट्विटर अकाउंट और प्रोटोन ई-मेल एड्रेस को प्रोटोन वीपीएन का इस्तेमाल कर बनाया था। नीरज ने एक और ट्विटर अकाउंट @Sage0x1 भी बना रखा था।

क्या है बुली बाई ऐप केस
बुली बाई ऐप पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि श्वेता सिंह एक अन्य आरोपी के साथ विवादास्पद ऐप को कंट्रोल करती थी। उसने ही ऐप का ट्विटर हैंडल भी बनाया था। मामले में दिल्ली, मुंबई पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से एक उत्तराखंड की रहने वाली 18 साल की श्वेता सिंह है। उसके 20 वर्षीय दोस्त मयंक रावत और 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को भी गिरफ्तार किया गया है। चौथा आरोपी और मास्टरमाइंड नीरज विश्नोई है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!