फूड डिलेवरी बॉय बनकर कर रहे थे लूट:इंदौर पुलिस ने 5 आरोपियों को 4 लाख के माल के साथ पकड़ा

इंदौर:लसूड़िया में चार दिन पहले आरोपियों ने पिस्टल अड़ाकर एक महिला के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच को पूछताछ में परिवार ने फूड कंपनी की टी शर्ट पहनने की बात आरोपियों द्वारा बताई थी। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने 5 सदस्यों की गैंग को ट्रैप किया। आरोपियों ने लूट के साथ अन्य वारदातें करना कबूला है।

सिंगापुर ग्रीन में रहने वाली संजी पत्नी किस्सू विश्वकर्मा के घर पर पिस्टल दिखाकर दिनदहाडे लूट की घटना की थी। इस मामले में पुलिस ने कमलेश उर्फ कम्मू पुत्र किशोर सांवरिया निवासी महेश यादव नगर, भारत उर्फ सोनू पुत्र तेजराम कुशवाह निवासी नंदा नगर, प्रमोद उर्फ पम्मू पुत्र स्व. श्री कृष्ण कुशवाह निवासी मयूर नगर यादव, भूपेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र निर्भयसिंह ठाकुर निवासी सांई सुमन नगर और फारुख पुत्र रईस खान निवासी हीना पैलेस कॉलोनी को पकड़ा है। पुलिस उपायुक्त गुरूप्रसाद पाराशर के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह फूड कंपनियों के डिलेवरी बॉय के वेष में घूमते थे ओर सुनसान घरों की रैकी कर उसे निशाना बनाते थे।

चोरी के वाहन और लूटा हुआ माल जब्त
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने हीरानगर और बाणगंगा इलाके में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम भी दिया था। उनके पास से लसूडिया में हुई लूट के सोने चांदी के जेवर नकदी ओर मोबाइल फोन बरामद हुए है। फिलहाल आरोपियों से ओर वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!