अमेरिकी कंपनी का दावा, चेहरे के वीडियो से जान सकते हैं ब्लडप्रेशर

सैन फ्रांसिस्को : हेल्थ प्लेटफॉर्म binah.ai ने घोषणा की है कि उसके एप पर उपलब्ध हेल्थ टूल सुईट में रक्तचाप को भी जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि इस फीचर की मदद से मोबाइल या लैपटॉप कैमरे से बनाई गई वीडियो से ब्लड प्रेशर जाना जा सकता है.

चेहरे के वीडियो से ब्लडप्रेशर जानें !
अमेरिकन टेक्नोलॉजी न्यूज वेबसाइट- द वर्ज (The Verge) के अनुसार, binah.ai कंपनी ने कहा है कि कि स्मार्टफोन या लैपटॉप कैमरे के माध्यम से किसी के चेहरे के वीडियो का उपयोग कर रक्तचाप की गणना की जा सकती है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि binah.ai की रक्तचाप मापने संबंधी सुविधा पर भरोसा करने से पहले कंपनी के और डेटा का अध्ययन जरूरी है. वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बांह पर बांधी जाने वाली सामान्य पट्टी के बिना रक्तचाप ट्रैक करना काफी लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञों का लक्ष्य रहा है. कई टेक कंपनियां भी ऐसा करना चाहती हैं.

चेहरे पर पड़ने वाली रौशनी से मापें बीपी
Binah.ai के सीईओ और सह-संस्थापक डेविड मामन (David Maman) ने कहा, ‘हमने इसे घरेलू कफ (cuff) उपकरणों को बदलने के लिए डिज़ाइन किया है.’ रक्तचाप की निगरानी के लिए, Binah.ai की तकनीक रक्त प्रवाह में परिवर्तन की गणना कर चेहरे से टकरा कर लौटने वाले प्रकाश (reflected off) का विश्लेषण करता है. इसे फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (photoplethysmography -पीपीजी) कहा जाता है. डिवाइस और एप निर्माताओं ने रक्त ऑक्सीजन के स्तर और हर्ट रेट (blood oxygen levels and heart rate) जैसी चीजों की गणना करने के लिए शरीर के विभिन्न हिस्सों पर इस तकनीक का प्रयोग किया है.

हालांकि, रक्तचाप के लिए इसका उपयोग करना अधिक चुनौतीपूर्ण है. शोधकर्ता चेहरे की वीडियो से रक्तचाप मापने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि अभी इस तकनीक को स्वीकार करने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं है, जिससे चिकित्सकीय रूप से इस पर भरोसा किया जा सके.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!