कजाकिस्तान में विरोध प्रदर्शनों को लेकर आतंकवाद रोधी एजेंसी के पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार किया गया

मॉस्को : कजाकिस्तान में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर सरकार को गिराने की कोशिश करने के आरोपों के तहत देश की आतंकवाद रोधी एजेंसी के पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है. राष्ट्रपति ने इन प्रदर्शनों के लिए विदश से समर्थित आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने करीम मासिमोव की गिरफ्तारी की शनिवार को घोषणा की. मासिमोव को राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने इस सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख के पद से हटा दिया था.
प्राधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह असंतोष के खिलाफ सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई में 26 प्रदर्शकारियों की मौत हो गई और 18 कानून प्रवर्तन अधिकारियों की भी जान गई. गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 4,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कजाकिस्तान के 1991 में सोवियत संघ से आजाद होने के बाद से इस मध्य एशियाई देश में हुआ यह सर्वाधिक भीषण प्रदर्शन है. वाहन ईंधन की एक विशेष किस्म की कीमतों के लगभग दोगुना होने के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया.

छह पूर्व सोवियत राष्ट्रों के रूसी नीत सैन्य गठबंधन ‘सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन’ ने तोकायेव के अनुरोध पर कजाकिस्तान में शांतिरक्षा के लिए 2,500 बलों को भेजने की मंजूरी दी है, जिनमें से अधिकतर रूसी बल हैं.

तोकायेव ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने सुरक्षा बलों को प्रदर्शनों में शामिल लोगों पर गोलियां चलाने का अधिकार दे दिया है. रूसी एजेंसी ‘स्पूतनिक’ ने बताया कि अल्माटी में शनिवार को अशांति की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिस ने अकताउ शहर में प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया. इसके अलावा किजिलोर्दा में कहीं-कहीं गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!