कुख्यात भू माफिया जफर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

इंदौर। इंदौर में लगभग 1100 लोगों को प्लाट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाला कुख्यात भू माफिया जफर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। आरोपी ने अवैध तरीके से 5 कालोनियां काटकर ये धोखाधड़ी की आरोपी का पूरा नाम जफर पिता मो0 हनीफ उम्र 48 निवासी 01 राजकुमार नगर बांक इंदौर है।

एडिशनल एसपी क्राइम अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के घर एवं ऑफिस की तलाशी के दौरान नोटरी, स्टाम्प, भू संबंधी दस्तावेज सहित स्कार्पियो वाहन बरामद हुआ।

नगर निगम की शिकायत पर थाना चंदनगर के प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने गीता नगर, लक्ष्मीनगर, केशवनगर, न्यू लक्ष्मी नगर, लक्ष्मीनगर एनएक्स कॉलोनी काटकर षणयंत्रपूर्वक करोड़ों की धोखाधड़ी की।

इस मामले में जफर के अलावा. मांगु बाई, राजेन्द्र, गोपाल व प्रेमा बाई के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। आरोपियों के द्वारा इंदौर नगर पालिका के झोन क्रमांक 16 में खसरा क्रमांक 89/13 ग्राम सिरपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करने के परिपेक्ष्य में यह केस दर्ज किया गया।

जफर ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में नल फिटिंग का काम करता था, किन्तु पिछले 10-11 साल से प्रापर्टी की खरीदी बिक्री का काम कर कालोनाईजर बन गया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!