नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने किया बेटे के नाम का ऐलान, पूल में मस्ती करता नजर आया पूरा परिवार

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। अपनी बड़ी बेटी की तरह नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बेटे का भी चेहरा और उससे जुड़ी कोई जानकारी लीक नहीं होने दी। इस जोड़े का मानना है कि बेबी की प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्होंने हमेशा ही अपनी बेटी मेहर का चेहरा छिपाए रखा है। वहीं शनिवार सुबह नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने खुद ही अपने बेटे के नाम का ऐलान कर दिया है।

बेटे संग पूल में दिखीं नेहा

नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम बताया है। इसमें से पहली तस्वीर में नेहा और अंगद अपनी बेटी मेहर और बेटे के साथ स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में नेहा धूपिया अपने बेटे को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। नेहा ने कैप्शन में बेटे का नाम लिखा है।

एक्ट्रेस ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा, हमारा बेटा गुरीक। वहीं नेहा ने हर्ट इमोजी बनाकर बेटे का पूरा नाम- गुरीक सिंह धूपिया बेदी लिखा है। इसी के साथ उन्होंने बेटे के नाम से बनाए गए आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक भी शेयर किया है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन…

बता दें, सोशल मीडिया पर शेयर की गई नेहा धूपिया की इस फोटो में उनके बेटे या बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। मगर कपल ने अपने बेटे के नाम का ऐलान कर दिया है तो फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस नेहा की इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में उनके बेटे की तारीफ करते दिखे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!