जब सलमान खान ने सुनाया अपने ब्रेसलेट का किस्सा, बताया किसने दिया और क्या है खासियत

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से लेकर लुक्स तक हर चीज के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दबंग खान का अंदाज फैंस को इतना पसंद है कि बेहिसाब लोग उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते दिखाई पड़ते हैं। सलमान खान का सिगनेचर ब्रेसलेट भी पिछले काफी वक्त से फैंस के बीच चर्चा में रहा है। एक बार सलमान खान ने अपने इस ब्रेसलेट के बारे में खुलकर बताया था और वो थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर एक बार फिर से रीसर्फेस होता नजर आ रहा है।
सलमान को किससे मिला था ब्रेसलेट- वीडियो में एक लड़की सलमान खान से पूछा, ‘मैं आपके ब्रेसलेट के बारे में जानना चाहती हूं जो आप पहने रहते हैं। आपके लिए ये क्या मायने रखता है?’ जवाब में दबंग खान ने कहा, ‘मेरे पिता इसे पहना करते थे और उनके हाथ में ये काफी कूल लगता था। मैं इससे खेला करता था। जैसे बच्चे चीजों से खेलते हैं, मैं उनके इस ब्रेसलेट से खेलता था।’

क्या है ब्रेसलेट की खासियत- सलमान खान ने बताया, ‘बाद में जब मैंने काम करना शुरू किया तो उन्होंने ठीक वैसा ही एक मेरे लिए बनवाया। जो पत्थर इस ब्रेसलेट में लगा हुआ है इसे फिरोजा कहते हैं। कहते हैं कि ऐसे वास्तव में बस 2 ही पत्थर मौजूद हैं। जब भी आप पर कोई मुश्किल आने वाली होती है तो पहले इसमें दरारें पड़ जाती हैं और फिर ये पूरी तरह टूट जाता है।’

कहां से खरीद सकते हैं ऐसा ब्रेसलेट- सलमान खान ने वीडियो में बताया कि ये उनका 7वां ब्रेसलेट है। जाहिर तौर पर सलमान खान का ये ब्रेसलेट न सिर्फ उनके लिए इमोशनल महत्व रखता है बल्कि वह इसे निगेटिविटी से बचने के लिए भी पहनते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से लेकर प्राइवेट जिंदगी तक में ये ब्रेसेलट पहने नजर आते हैं और फैंस इसे उनके ब्रांड Being Human से खरीद भी सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!