दूसरी बार प्रेग्नेंट है नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या?, अगस्त्य का भाई आएगा या बहन?

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कपल ने ग्रैंड लेवल पर घर पर परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया था। इस दौरान नताशा ने प्लम कलर की बॉडी फिटेड वेल्वेट ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस का हल्का बेबी बंप नजर आ रहा था।

तभी से फैंस इनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे। यहां तक कि कपल ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गया।

नताशा की इन तस्वीरों को देखने के बाद नेटिजेंस ने कमेंट करते हुए कहा था कि नताशा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने नताशा की इन तस्वीरों वाली पोस्ट पर कमेंट किया था, “अगस्त्य का भाई या बहन आ रहे हैं।” दूसरे ने पूछा, “हाय नताशा जी क्या आप प्रेग्नेंट हैं?” हालांकि, कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे एक साथ अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार है या नहीं।

साल 2020 में नताशा और हार्दिक ने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया था। अब एक्ट्रेस के एक दोस्त ने नताशा की प्रेग्नेंसी पर से राज उठाया है। बताया है कि वह प्रेग्नेंट हैं या नहीं! दोस्त ने बताया कि नताशा स्तांकोविक प्रेग्नेंट हैं या नहीं, उन्हें इसकी जानकारी अभी तो नहीं है। यहां तक कि उन्हें नहीं लगता है कि हार्दिक पांड्या और नताशा दूसरे बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं। इससे ज्यादा वह इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं, शायद कपल ही इसपर से पर्दा हटा सकता है।

लेकिन कपल ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। एक साल डेट करने के बाद हार्दिक और नताशा ने शादी रचा ली थी। साल 2020 के शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी। मार्च 2020 में दोनों ने शादी रचाई थी। इसमें केवल परिवार के ही लोग शामिल हुए थे। शादी से पहले प्रेग्नेंसी की बात जब मीडिया में आई थी तो दोनों को बहुत ट्रोल किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!