तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने सिडनी में तोड़ा 89 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 294 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने मुकाबले में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में भी 7 रन देकर छह विकेट झटके थे। बोलैंड ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 55 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। सिडनी टेस्ट में चार विकेट चटकाने के साथ ही बोलैंड ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  

32 साल के तेज गेंदबाज बोलैंड डेब्यू करने के बाद से टेस्ट क्रिकेट की पिछली तीन पारियों में अबतक 31.1  ओवर में 11 विकेट ले चुके हैं। बोलैंड उन गेंदबाजों के बीच सबसे बेहतरीन औसत रखने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिनके विकेटों की संख्या 10 या उससे ज्यादा है। बोलैंड ने इस मामले 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले 89 साल से यानी साल 1933 से ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के गेंदबाज सीएस मैरियट के नाम जुड़ा था। उन्होंने तब 8.72 की गेंदबाजी औसत से 11 विकेट लिए थे। ये विकेट उन्होंने 1 टेस्ट में फेंकी 247 गेंदों पर 96 रन देते हुए झटके थे।

इस तरह बेहतरीन गेंदबाजी औसत रखने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में भारत के अक्षर पटेल भी शामिल हैं। अक्षर 11.86 के गेंदबाजी औसत के साथ टॉप पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर ने इस औसत के साथ पहले 5 टेस्ट की 10 पारियों में 36 विकेट लिए हैं और वे इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उनके अलावा 10.07 की बॉलिंग औसत के साथ इंग्लैंड के एफ. मार्टिन तीसरे और इंग्लैंड के ही जीए लोहमैन 10.75 की बॉलिंग औसत के साथ चौथे नंबर पर हैं। मार्टिन ने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 14 और लोहमैन ने 18 टेस्ट में 112 विकेट हासिल किए थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!