इंडिया गेट के पास बेकाबू हुआ ट्रक, आइसक्रीम खा रहे लोगों को कुचला, बाप-बेटी की मौत

नई दिल्ली: इंडिया गेट के पास सोमवार रात करीब 12 बजे तेज गति आ रहे डंपर ने फुटपाथ पर आइस क्रीम खा रहे लोगो को कुचल दिया. हादसे में एक आठ साल की बच्ची और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.

चश्मदीदों के मुताबिक बच्ची अपने माता पिता के साथ इंडिया गेट के नजदीक मानसिंह रोड पर स्कूटी पर आई हुई थी. इस घटना में डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन ऑटो को भी टक्कर मारी जिसमे एक ऑटो चालक बुरी तरह से घायल हुआ है.

हादसा रात लगभग बारह बजे का है. जब मानसिंह रोड पर एक तेज गति से आ रहा डंपर एकाएक बेकाबू हो गया और फुटपाथ पर चढ़ गया और सड़क किनारे खड़े हुए ऑटो और स्कूटी को रौंदता हुआ पार्क के अंदर घुस गया.

बता दें एनसीआर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार रात गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो पैदल यात्रियों की मौत हो गई. बता दें पिछले अगस्त में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक सड़क हादसा हुआ था जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर जा रही टैक्सी (कैब) से टकरा गई थी.

इस हादसे में कैब सवार चार युवक-युवतियां घायल हो गए थे, वहीं आरोपी कार ड्राइवर भी घायल हो गया। राहगीरों ने सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया था.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!