सत्ता के लिए PM मोदी ने खुद कराया पुलवामा कांड : कांग्रेस नेता उदित राज

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित ट्वीट किया. उदित राज ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता की भूख के लिए खुद पुलवामा कांड कराया था. इस पर बीजेपी ने उदित राज को करारा जवाब दिया है.

उदित राज का विवादित ट्वीट
कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी की आड़ में पाखंडियों की झाड़-फूंक और पूजा-पाठ की दुकान चल पड़ी.

पीएम मोदी ने कराया पुलवामा कांड- उदित राज
उदित राज ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘पीएम मोदी की नौटंकी ने अब पुख्ता कर दिया कि सत्ता की भूख के लिए पुलवामा कांड खुद कराया.’

पीएम की सुरक्षा में चूक पर क्या बोले उदित राज?
अपने विवादित ट्वीट पर उदित राज ने कहा कि फिरोजपुर में जो हुआ उसको नौटंकी ही कहा जाएगा क्योंकि पीएम मोदी पर ना किसी ने गोली चलाई और ना ही किसी ने पत्थर फेंका तो उन्होंने क्यों कहा कि मैं जिंदा बच गया. बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है.

बीजेपी ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता उदित राज पर पलटवार करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता ऐसे बयान दे रहे हैं. मैं भी कह सकता हूं कि राहुल गांधी चीन से पैसा लेते हैं. लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए सोनिया गांधी को पाकिस्तान से निर्देश मिलते हैं. लेकिन बिना सबूत हम किसी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाते हैं. उदित राज जब बीजेपी में थे तो कांग्रेस पर आरोप लगाते थे, अब कांग्रेस में चले गए तो बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!