पंजाब के सीएम बोले, ‘पीएम का सम्मान है, पर नाटक करना उन्हें शोभा नहीं देता, सरकार गिराने की साजिश’

टांडा (होशियारपुर) : प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक को लेकर भाजपा की आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की ‘जान को खतरा’ राजनीतिक हथकंडा है जिसका उद्देश्य राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराना है.

चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के एक सम्मानित नेता हैं, लेकिन उन्हें इस तरह के नाटक करना शोभा नहीं देता.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सीएम चन्नी 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मोदी की जान को कोई खतरा नहीं है और उन्होंने बुधवार को फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोगों की संख्या कम होने के कारण अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर खाली कुर्सियों के कारण, प्रधान मंत्री ‘सुरक्षा खतरे के तुच्छ कारण’ का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी वापस चले गए.

चन्नी ने आरोप लगाया कि जिस ‘झूठे बहाने’ पर पीएम मोदी ने अपनी यात्रा रद्द की, वह पंजाब को बदनाम करने और राज्य में लोकतंत्र की हत्या करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. ऐसा ही जम्मू-कश्मीर में हुआ था.

मुख्यमंत्री ने पूछा कि अगर प्रदर्शनकारी उनसे एक किलोमीटर से अधिक दूर हैं, तो प्रधानमंत्री की जान को खतरा कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि जहां मोदी का काफिला रुका, वहां एक नारा भी नहीं लगा, तो उनकी जान को खतरा कैसे हो सकता था.

चन्नी ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपना बलिदान दिया है और कहा कि वे कभी भी प्रधानमंत्री के जीवन और सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर सकते.

उन्होंने दावा किया, रैली में जनता की कम उपस्थिति ने राज्य में भाजपा की खराब स्थिति को उजागर कर दिया है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!