एयर इंडिया देगा परिवार के साथ टिकट लेने पर 25% की छूट

रांची :एयर इंडिया फैमिली फेयर की शुरुआत करने जा रहा. यह ऑफर 31 मार्च 2020 तक चलेगा. इस ऑफर में टिकट लेने वाले व्यक्ति को 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि यह ऑफर परिवार के एक साथ सफर करने के लिए है. एक पीएनआर पर छह लोग टिकट ले सकते हैं. इसमें माता-पिता व बच्चों को शामिल किया गया है. इसके लिए टिकट लेने वाले व्यक्ति को पासपोर्ट या आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी.

बच्चे का टिकट लेने पर माता-पिता का प्रूफ देना होगा. 25 प्रतिशत की छूट बेसिक फेयर पर दी जायेगी. वहीं जीएसटी व अन्य चार्ज पहले की ही तरह लगेगा. यात्रियों को टिक घरेलू विमान के लिए दिया जायेगा. यात्री इसका लाभ कनेक्टिंग विमान में भी ले सकते हैं. यात्रियों को टिकट वाई से टी क्लास में मिलेगा. टिकट लेने के बाद यात्री अगर अपनी यात्रा रद्द करते हैं, तो नॉर्मल कैंसिलेशन चार्ज जो लगता है, उसी के अनुसार राशि की कटौती की जायेगी.

दो दिन बाद ही मिलेगा वापसी का टिकट : ऑफर के अनुसार, यात्रियों को उसी दिन वापसी का टिकट नहीं मिलेगा. फैमिली फेयर का टिकट लेने पर यात्री को कम से कम दो दिन बाद ही टिकट मिलेगा. यह ऑफर एयर इंडिया व एलाइंस एयर के लिए भी होगा.

छह लोग एक साथ ले सकेंगे टिकट ऑफर 31 मार्च 2020 तक

ऑफर में माता-पिता व बच्चों को शामिल किया गया है

छोटे-बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे लोग

एयर इंडिया के फैमिली फेयर ऑफर से यात्री देश के किसी भी शहर (जहां एयर इंडिया या एलाइंस एयर का विमान उड़ान भरता है) का टिकट ले सकते हैं. रांची से यात्री देश के बड़े शहर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, रायपुर, भुवनेश्वर के लिए सीधी विमान सेवा व इन जगहों से कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!