नागपुर:सरकार जहां हाथ लगाती है वहां सत्यानाश हो जाता है: नितिन गडकरी

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है. नागपुर में एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कभी किसी प्रोजेक्ट में सरकार से मदद नहीं लेता, क्योंकि जहां सरकार हाथ लगाती है वहां सत्यानाश होता है. इसी कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ इलाके में किसानों की आत्महत्याएं होती है, यह हमारे लिए शर्म की बात है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी मोदी सरकार पार्ट-2 में सड़क एवं परिवहन मंत्री हैं और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इनके विभाग का काम बेहद सराहा गया था.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जिस काम मे सरकार हाथ लगाती है उसका सत्यानाश होता है. इसलिये मैं सरकार पर डिपेंड नहीं रहता. गडकरी शनिवार को मदर डेयरी के कार्यक्रम बोल रहे थे. विदेश में जब हम जाते हैं तब कहा जाता है कि हमारे देश में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं होती हैं तो हमें शर्म आती है.

उन्होंने कहा कि मराठी में एक एक कहावत है तूच तुझ्या जीवनाचा शिल्पकार. इस वाक्य के ऊपर मैं चलता हूं. मैं सरकार पर भरोसा नहीं करता. किसी भी प्रोजेक्ट के लिए सरकार से पैसा नहीं मांगता.

इससे पहले गडकरी के एक बयान ने सियासी घमासान बढ़ा दिया था. दिल्ली के विज्ञान भवन में आईबी के एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था, “उनमें कमी नहीं है. मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं. अगर मेरे एमएलए और एमपी अच्छा काम नहीं करते तो मैं ज़िम्मेदार हूं. मैंने उन्हें अच्छा बनाने के लिए क्या किया?”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!