चुनाव आयोग ने किया एमपी की फोटो वाली मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जानिए कितने हैं वोटर्स

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया गया. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का नि:शुल्क वितरण सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया गया है. साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी सूची उपलब्ध कराई गई है.

अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद MP में कितने मतदाता ?

मध्य प्रदेश में अंतिम प्रकाशन के साथ अब कुल 5 करोड़ 36 लाख 17 हजार 266 मतदाता हैं. इनमें 2 करोड़ 77 लाख 89 हजार 621 पुरुष, 2 करोड़ 58 हजार 26 हजार 293 महिला एवं 1,352 थर्ड जेण्डर हैं.

MP में 5.23 लाख मतदात बढ़े

प्रारूप प्रकाशन 1 नवंबर 2021 के समय मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5 करोड़ 31 हजार मतदाता के नाम दर्ज थे. पुनरीक्षण के दौरान 11 लाख 30 हजार नए मतदाता जोड़े गए और 6 लाख 7 हजार मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन,दोहरे पंजीकरण इत्यादि के कारण हटाए गए हैं. इस प्रकार कुल 5.23 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है, जो प्रारूप प्रकाशित मतदाताओं का 1% है.

MP में मतदाता लिंग अनुपात

मध्य प्रदेश में जनसंख्या लिंग अनुपात 931 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 929 है. इसका मतलब है कि प्रदेश में मतदाताओं का जनसंख्या पर अनुपात 62.76 प्रतिशत है. आज की स्थिति में कुल 64,634 मतदान केन्द्र स्थापित हैं.

मतदाता सूची में ऐसे देखें अपना नाम

अगर आपको अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के विषय में कोई जानकारी लेनी है तो आप अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर देख सते हैं. कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में अथवा सर्च इंजन के माध्यम से अपना नाम देख सकता है. इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों की फोटो रहित पीडीएफ 100 रूपये प्रति विधानसभा के दर से भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से भी प्राप्त कर सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!