एक मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव सहित मप्र में 594 और भारत में 50 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

भोपाल। किसी भी गाइडलाइन का इंतजार किए बिना क्वारंटाइन हो जाने का वक्त आ गया है। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित 594 नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दतिया कलेक्टर संजय कुमार सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव पाराशर, एसडीएम अक्षय मरकाम सहित कुछ डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी एवं शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। आज पूरे देश में नये कोविड मामलों की संख्या 50 हजार पार कर गयी है।

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री कोरोनावायरस पॉजिटिव
मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राजपूत ने बताया कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर मेरे द्वारा अपनी जाँच करवायी गयी जो कोरोना पॉज़िटिव आयी है। अतः मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपनी जाँच जल्द से जल्द करवाएँ। बताया गया है कि राजपूत की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने कंफर्म करने के लिए दूसरी बात सैंपल दिया था। दूसरी बार भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मीटिंग में शामिल एसीएस CORONA पॉजिटिव
इसके अलावा पशुपालन विभाग की अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया संक्रमित पाए गए हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि जांच के लिए सैंपल देने के बाद आइसोलेशन मिलाने के बजाय कंसोटिया सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुलाई गई मीटिंग में शामिल हुए। संक्रमण की स्थिति में उन्होंने प्रेजेंटेशन दिया।कंसोटिया के बिल्कुल नजदीक मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस एवं एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के कमिश्नर शैलेंद्र सिंह बैठे हुए थे।कंसोटिया का पूरा परिवार संक्रमित हो गया है। उनकी पत्नी एवं बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!