मुख्यमंत्री योगी बोले, दंगा ग्रस्त से उत्तम प्रदेश बना यूपी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था की वजह से प्रदेश में निवेश बढ़ा है, जो प्रदेश कभी दंगा ग्रस्त हुआ करता था और अपराधियों को संरक्षण दिया करता था, वह आज उत्तम प्रदेश के लिए जाना जाता है। लखनऊ पुलिस लाइन में बुधवार को महिला रिक्रूट के दीक्षांत परेड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने लखनऊ कमिश्नरेट भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था की पूरे देश में चर्चा होती थी, लेकिन मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद आज उत्तर प्रदेश की पहचान उत्तम प्रदेश के रूप में होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में पुलिस में डेढ़ लाख भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की क्षमता भी कई गुना बढ़ाई गई है। रेंज स्तर पर साइबर थाने और फॉरेंसिक लैब की स्थापना की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के चार जिलों में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई है, जिसके बेहतरीन परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले मात्र छह हजार आरक्षियों का रिक्रूट कार्यक्रम हुआ था, लेकिन आज हमने 15,428 आरक्षियों को रिक्रूट किया। 1947 के बाद यूपी पुलिस बल को सबसे ज्यादा बजट दिया ताकि पुलिस बल मजबूत हो सके। आज प्रदेश के लिए बड़ा दिन है। 15428 आरक्षी दीक्षांत परेड में लखनऊ पुलिस में 519 महिला आरक्षी रिक्रूट हुई हैं। प्रदेश की बेटियां प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य कर रही हैं आज यह कार्यक्रम उसकी एक झलक है। इससे पहले कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 519 महिला रिक्रूट आरक्षियों कि दीक्षांत परेड की मुख्यमंत्री ने सलामी ली। मुख्यमंत्री ने आरक्षियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!