पहले दिन 42 लाख बच्चों को लगी वैक्सीन, टाप पर रहा एमपी

इंदौर:देश के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने की कवायद की जा रही है। इसी के तहत 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। टीकाकरण के पहले दिन बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। राज्य सरकारों ने भी वैक्सीनेशन ड्राइव की पूरी तैयारी की थी। पहले दिन लगभग 42 लाख बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

55 लाख से ज्यादा बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

कोविन वेबसाइट के मुताबिक, वैक्सीन के लिए अब तक इस एज ग्रुप के 55 लाख से ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। टीकाकरण के दूसरे दिन यानि आज लगभग 6 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने पर खुशी जाहिर की। मोदी ने ट्वीट कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज हमने अपने युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 15-18 आयु वर्ग के मेरे सभी युवा मित्रों को टीका लगवाने के लिए बधाई। उनके माता-पिता को भी बधाई। मैं आने वाले दिनों में और अधिक युवाओं से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।’

बच्चों के टीकाकरण में टाप पर एमपी

बच्चों के टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में टाप पर रहा। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दावा किया कि प्रदेश में पहले दिन 10 लाख से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।

इन राज्यों में कम दिखा उत्साह

वहीं, कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। ओडिशा में सिर्फ 85 हजार, असम में 78572, उत्तराखंड में 73 हजार, केरल में करीब 38 हजार बच्चों को वैक्सीन लगी। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ 21 हजार और पंजाब में सिर्फ 2300 बच्चों को ही टीका लगा।गौरतलब है कि देश में अब तक 61 करोड़ से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। लगभग साढ़े 85 करोड़ पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं, 61 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!