दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद मनोज तिवारी भी कोराना पाजिटिव

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 2 जनवरी की रात से मनोज तिवारी खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार व जुकाम होने के कारण उत्तराखंड रूद्रपुर प्रचार अभियान में भी नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सावधानी बरतते हुए उन्होंने खुद को सोमवार को ही आइसोलेट कर लिया था। वहीं,अरविंद केजरीवाल पहले से ही होम आइसाेलेट हैं।

देहरादून में किया था जनसभा को संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल यानी सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी। केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की।दिल्ली लौटने के बाद जब केजरीवाल ने अपना टेस्ट कराया तो वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से अपील की है कि वे सभी अपनी कोरोना जांच करवाएं और एहतियात बरतें।

दरअसल, राजधानी में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से संक्रमण दर 4.59 प्रतिशत से बढ़कर 6.46 प्रतिशत हो गई। 230 दिन बाद कोरोना के मामले चार हजार के पार हो गए और सोमवार को 4099 मामले सामने आए, जो पिछले साल 18 मई के बाद सबसे अधिक हैं। पिछले साल 18 मई को 4482 मामले आए थे, तब संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत थी। एक दिन पहले कोरोना के 3194 मामले आए थे।

इसलिए 24 घंटे में नए मामले 28.33 प्रतिशत बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1509 मरीज ठीक हुए हैं, लेकिन लगातार तीसरे दिन कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। इस वजह से तीन दिन में तीन मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 387 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या 1621 से बढ़कर 2008 हो गई है।

पांच दिन में आए 13,118 केस

दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला पांच दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद अब तक कोरोना के कुल 16,925 मामले आए हैं। 30 दिसंबर को कोरोना के मामले एक हजार से पार पहुंच गए थे। तब से लेकर अब तक पांच दिनों में 13,118 मामले आए हैं।

ढाई गुना बढ़ गई संक्रमण दर

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 63,477 सैंपल की जांच में 6.46 प्रतिशत पाजिटिव पाए गए। दो जनवरी को संक्रमण दर 4.59 प्रतिशत, एक जनवरी को 3.64 प्रतिशत व 31 दिसंबर को संक्रमण दर 2.44 प्रतिशत थी। 31 दिसंबर के मुकाबले तीन दिनों में संक्रमण दर ढाई गुना बढ़ गई है।

यूं बढ़ रहे हैं सक्रिय मरीज

सक्रिय मरीजों की संख्या 8397 से बढ़कर 10,986 हो गई है। 31 दिसंबर को सक्रिय मरीज 4410 थे। इस लिहाज से तीन दिन में करीब ढाई गुना सक्रिय मरीज बढ़ गए हैं। वहीं 30 दिसंबर को 3081 सक्रिय मरीज थे, इसकी तुलना में चार दिन में साढ़े तीन गुना ज्यादा सक्रिय मरीज हो गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!