छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर लेकिन अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं: भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. रविवार को प्रदेश में 290 कोरोना संक्रमित मिले थे. प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.18 फीसदी है. इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है. बेमेतरा रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे. इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है. बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की जरूरत है’.

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि ‘कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है. इसके साथ ही व्यापारी संघ, औद्योगिक संगठनों से चर्चा के बाद ही आखिरी फैसला लिया जायगा. सीएम ने कहा कि लॉकडाउन हमारा अंतिम निर्णय होगा. अभी नजर बनाए हुए हैं. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में चैकिंग बढ़ाया जाएगा. बेमेतरा रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस लाइन में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने ये बातें कही.

‘ओमीक्रोन घातक नहीं’

सीएम बघेल ने कहा कि ‘ओमीक्रोन पहली लहर और दूसरी लहर से अलग है. जो तीसरी लहर है और इसमें फर्टिलिटी रेट बहुत कम है. दुनिया में भी देखा जा रहा है. इसमें सर्दी-खासी जैसे लक्षण है. ये उस तरीके से घातक नहीं है जो पहली और दूसरी लहर में था. हमारे यहां ओमीक्रोन से अबतक एक भी मौत नहीं हुई है. इसकी जांच के लिए केंद्र सरकार ने भुवनेश्वर में सेंटर दिया है. लेकिन देश भर में जिस प्रकार से ओमीक्रोन फैल रहा है हम लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है.

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट

छ्तीसगढ़ में रविवार को 15 हजार 978 लोगों के सैंपल लिए गए. जिसमें 290 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 1.18 फीसदी है. नारायणपुर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है.

इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ

रायपुर में रविवार को 90 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. जबकि बिलासपुर में यह आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है. कोरबा में 40 और रायगढ़ में 37 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. कोरोना के यह आंकड़े डराने लगे हैं. कोरबा के कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र से 14, कटघोरा शहरी से 4, कोरबा ग्रामीण से 1, शहर क्षेत्र से 18 और पाली ब्लॉक से 3 संक्रमित मरीज मिले हैं. संक्रमितों में 26 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना आंकड़े

तारीखसंक्रमित मरीज
26 दिसंबर46
27 दिसंबर49
28 दिसंबर69
29 दिसंबर106
30 दिसंबर150
31 दिसंबर190
1 जनवरी279
2 जनवरी290
  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!