केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पूर्व सैनिकों को देंगे सरकारी नौकरी, शहादत पर परिवार को मिलेंगे 1 करोड़

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में आम आदमी पार्टी आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को आप सरकार 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देगी.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सबकी नजर सैनिक और उनके परिवारों पर है. सोमवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी की रैली में भी केजरीवाल ने सबसे पहले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया है और सैनिकों परिवारों को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद शहीदों के परिवारों एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वे राजनीति में आए थे तो देखते थे कि शहीदों को पूछने वाला कोई नहीं था. दिल्ली में केवल एक सिलाई मशीन शहादत करने वाले की पत्नी को दी जाती थी, लेकिन जब उनकी सरकार दिल्ली में आई तो उन्होंने शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया.

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों को उत्तराखंड में सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया है. उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वो आप को वोट दें और उत्तराखंड का निर्माण करें. यदि पूर्व सैनिकों ने तय कर लिया तो आम आदमी पार्टी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है. पूर्व सैनिकों से हाथ जोड़कर देश के नाम अपील करता हूं, सब मिलकर देश के बारे में सोच कर कर्नल कोठियाल को मौका दें. प्रदेश का 20 सालों में से 10 साल भाजपा और 10 साल कांग्रेस ने मिलकर बेड़ा गर्क किया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!