भारत का स्विट्ज़रलैंड है हिमालय की गोद में बसा कौसानी

उत्तराखंड का छोटा सा पहाड़ों के बीच बसा खूबसूरत गांव है कौसानी। यहां पर्वतों की ऊंची चोटियां, घने जंगल, देवदार के पेड़ और सुहाना मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कौसानी में आपको त्रिशूल, नंदादेवी और पंचचुली जैसी हिमालय चोटियां दिखती हैं। छुट्टियों में प्राकृतिक सौंदर्य और सुहाने मौसम का लुत्फ उठाना हो तो इस छोटे से हिल स्टेशन की सैर कर आएं।कौसानी को पहले वालना के नाम से जाना जाता था। 1929 में महात्मा गांधी ने अनासक्ति योग पर अपना काम करने के लिए इस गांव में डेरा डाला और काफी दिनों तक यहां रुके थे। इस पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए महात्मा गांधी ने इसे “भारत का स्विट्जरलैंड” कहा था। कौसानी में सूर्योदय का नज़ारा अद्भुत होता है। कौसानी जाने पर इन मशहूर जगहों की सैर अवश्य करें।

पंत म्यूज़ियम

पंत म्यूज़ियम में हिंदी के मशहूर कवि सुमित्रानंदन पंतजी की जीवन से जुड़ी वस्तुओं के साथ उनकी कविताओं की पांडुलिपियां व पत्र आदि मौजूद हैं। यह संग्राहलय कौसानी बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर है।

कौसानी चाय बागान

यहां के चाय बागान पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां गिरियाज उत्तरांचल चाय 208 हेक्टेयर में फैले बागान में उगाई जाती है। यहां आकर आप बागानों की सैर के साथ ही चाय फैक्ट्री के अंदर का भी नज़ारा देख सकते हैं।

सोमेश्वर मंदिर

यह मंदिर कत्युरी शैली में बना जो बहुत आकर्षक लगता है। मंदिर कौसानी से 19 किलोमीटर की दूरी पर है।

पिनाकेश्वर

यह बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच यह जगह बहुत मशहूर है। पिनाकेश्वर के पास ही में एक गोपालकोट, हरिया तथा बूढा पिनाकेश्वर भी है जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।

अनासक्त‍ि आश्रम

यह आश्रम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था, इसलिए इसे गांधी आश्रम भी कहा जाता है। गांधी जी ने कौसानी के सौंदर्य से प्रेरित होकर अपनी पुस्तक ‘अनासक्ति योग’ की रचना यहीं की थी। आश्रम में गांधी जी से जुड़ी कई सामग्रियां मौजूद हैं।

जब कभी काम के दवाब से थक जाएं और रिलैक्स करने का मूड हो, तो कौसानी की सैर कर आएं। यहां की कुदरती खूबसूरती आपका तनाव पल में छूमंतर कर देगी। कौसानी जाने के लिए नज़दीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम और एयरपोर्ट पंतनगर है।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!